पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सेवाजोहार मप्र, छग निंदा करता हैं
सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में पत्रकारों को अब फील्ड पर खबरें बनाना आसान नहीं रह गया हैं। पंचायतों में घटिया निर्माण करने वालों के हौसले कुछ इस तरह से बुलंद है कि वे कानून और पुलिस से भी खौफ नहीं खाते। हालांकि पुलिस द्वारा दबंगों पर कारवाई न करना यह बड़ा प्रमाण माना जा सकता है कि पुलिस और दबंगों का तालमेल कितना बेहतर होगा। यही वजह है कि बेबस ,लाचार और न्याय की मांग को लेकर पत्रकार अब पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर दस्तक देता है।
क्या है पूरा मामला आईए समझते है : पुलिस अधीक्षक डिंडोरी को सौंपे आवेदन में दिल्ली इमेज के पत्रकार संतोष अहिरवार ने उल्लेख किया है कि समनापुर पुलिस के द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं की गई। शिकायत में उल्लेख है कि मैं संतोष कुमार अहिरवार पिता स्व.श्री जिल्ली अहिरवार ग्राम सरई माल थाना समनापुर पेशे से पत्रकार हूँ एवं दिल्ली इमेज न्यूज चैनल का संवाददाता हूँ । मैं 16.02.2026 को अपने पत्नि के साथ जाताडोगरी ग्राम पंचायत गया था वहां पर सी.सी. सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा था जिसकी खबर बनाने को लेकर वीडियो फोटो बना रहा था। उसी दौरान अजय ठाकुर पिता गोमती ठाकुर, पिन्टू ठाकुर पिता बाबूराम ठाकुर जाताडोगरी निवासी मेरा मोबाईल छिनकर जाति सूचक गाली-गलौच करते हुए मेरे और मेरी पत्नि के साथ मारपीट करते हुए मोबाईल छिन लिया जिसकी शिकायत पुलिस थाना समनापुर में की गई लेकिन पुलिस द्वारा मामला दर्ज नही किया गया। मामले को लेकर गोल-मोल किया जा रहा है।

(धमकी देने वाले युवक की फोटो)
पत्रकार संतोष अहिरवार द्वारा पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया है कि तत्काल दोनों आरोपियों के ऊपर मारपीट का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाये अन्यथा पीड़ित न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगा।
वही पत्रकार संतोष अहिरवार एवं उनकी पत्नी पर दो माह पूर्व हुए हमले को लेकर समनापुर पुलिस अब तक कोई कारवाई नहीं की है,जिससे जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है,डिंडोरी प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष शिवराम बर्मन ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर घटना की न सिर्फ निंदा की है बल्कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दबंगों के खिलाफ कारवाई की मांग की है