Wednesday, July 1, 2026

भोपाल में रेडक्रॉस चेयरमैन से डिंडोरी प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य भेंट, डिंडोरी की स्थिति पर हुई चर्चा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भोपाल स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्याम सिंह कुमरे से रेडक्रॉस सोसाइटी डिंडोरी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह राजपूत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जनसेवा गतिविधियों और विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
नरेंद्र सिंह राजपूत ने डिंडोरी जिले की वर्तमान परिस्थितियों, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और राहत कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही, जिले में रेडक्रॉस की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।
श्याम सिंह कुमरे ने डिंडोरी में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है और इस दिशा में सभी जिलों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य आशीष वैश्य, महेश धूमकेती एवं पवन शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे