Wednesday, May 13, 2026

जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आज जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन एवं एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजनशाला, पुरुष बैरक एवं महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए भोजन की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वहीं बैरकों की सघन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं मिली।
बंदियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें नाश्ता एवं भोजन अच्छी गुणवत्ता का उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विषम परिस्थितियों में बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्राचार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने बंदियों को जेल में रहते हुए अच्छे कार्य करने, पढ़ाई जारी रखने तथा अच्छा व्यवहार बनाए रखने की समझाइश दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे