सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी पहचान है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की विजय का आधार है।
बैठक में उपस्थित भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं संगठन की विचारधारा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न मंडलों की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला महामंत्री बद्री प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी, दिलीप ताम्रकार, जय सिंह राजपूत, इंद्रावती धुर्वे, संतोष साहू, राजेंद्र दुबे, शोभित मरावी, महेश धूमकेती, जिला मंत्री गणेश सोनवानी, नरवरिया मरकाम, मालती तिवारी, अंजू ब्यौहार, सपना जैन, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा, आईटी संयोजक राहुल पांडेय, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, मंडल अध्यक्ष शिवराम राजपूत, आकाश नामदेव, लक्ष्मी प्रसाद दरकेश, सुदामा बर्मन, सुशील यादव, वर्षा कुशराम, अंकित गुप्ता, अनिल साहू, भजन चक्रवर्ती, हीरेंद्र सिंह मरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।