Wednesday, May 13, 2026

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न : समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार डिंडौरी में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की कार्य प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन, नल जल योजनाओं के हस्तांतरण तथा “हर घर जल” अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आगामी लक्ष्य निर्धारित किए।
निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में पीएम गति शक्ति पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के वेतन रोकने के निर्देश कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता वाली योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की मॉनिटरिंग की जाएगी।
बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अफजल अमानुल्लाह सहित विभाग के समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, सिविल एवं मैकेनिकल संकाय के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे