Tuesday, May 19, 2026

नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने संभाला डिंडौरी जिले का कार्यभार, पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की

पहले दिन ही मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर जिले के जाने हालात

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने सोमवार को विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के उपरांत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले की पुलिस व्यवस्था, कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक चर्चा की।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने विभाग के सात कर्मचारियों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है और सभी कर्मचारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।
पदोन्नत कर्मचारियों में निक्की सोनकर, केवश प्रसाद कोकड़िया, लक्ष्मण सिंह मरावी, योगेश नेवारे, श्याम कुमार तिवारी, दिलीप कुमार सनोडिया एवं हेमंत कुमार झारिया शामिल रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी डिंडौरी सतीष द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नागपुरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं कार्यालयीन स्टाफ की अपराध समीक्षा एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों, फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए। साथ ही निगरानी बदमाशों एवं अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, बीट व्यवस्था को मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निराकरण करने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे