सचिन जैन को मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी
सेवाजोहार (डिंडोरी):- दवा व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वसम्मति से स्कंद चौकसे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सचिन जैन को संगठन का सचिव बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और दवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन के संरक्षक के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं पुष्कर ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन के संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पांच सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी में सत्येंद्र जैन, अनीश कुमार राय, रितेश जैन और ज्ञानेंद्र सिंह को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का दवा व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने स्वागत करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।