Monday, June 1, 2026

मानव अधिकारों का संरक्षण एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : प्रियंक कानूनगो

सेवाजोहार (डिंडोरी):– राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं मानव अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।
प्रियंक कानूनगो ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मानव अधिकारों की रक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है। आयोग इस दिशा में सतत कार्य कर रहा है ताकि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों एवं सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सुविधाएं पहुंचें, इसके लिए प्रभावी निगरानी एवं सतत समीक्षा की जा रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान प्रियंक कानूनगो ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है। जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने तथा आमजन को उनके अधिकारों और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के सकारात्मक एवं संतोषजनक उत्तर दिए तथा जिले में किए गए भ्रमण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी समीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जिले के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे