Monday, June 1, 2026

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई के बीज भंडार केंद्र का किया अवलोकन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकासखंड बजाग की ग्राम पंचायत चाड़ा सिलपिड़ी पहुंचकर मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई के निवास पर स्थापित बीज भंडार केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने बीज संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में लहरी बाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ आदिवासी अंचल में रहकर पारंपरिक बीजों के संरक्षण का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स आधारित खाद्यान्न पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हैं।
भ्रमण के दौरान कानूनगो ने लहरी बाई एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय चर्चा कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बीज संरक्षण तथा मोटे अनाजों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के कारण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लहरी बाई को मिलेट्स एंबेसडर के रूप में पहचान मिली है। कानूनगो ने ग्राम पंचायत सचिव एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अन्न भंडार भवन में लहरी बाई के नाम से संरक्षित बीजों की सूची प्रदर्शित करने हेतु सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर लहरी बाई ने राशन कार्ड एवं वनभूमि पट्टा उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर कानूनगो ने उपस्थित तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा वनभूमि पट्टा का लाभ दिलाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात विकासखंड समनापुर की ग्राम पंचायत कमको मोहनिया में ग्रामीणों की चौपाल आयोजित कर उनकी मूलभूत सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, जनपद पंचायत सीईओ सचिन अग्रवाल, तहसीलदार सुंदर यादव, सरपंच, सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

’’राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की’’

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक गतिविधियों, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थय विभाग, समर्पण सेवा अभियान तथा स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवाचार सुगंध टूरी कार्यक्रम, सिकल सेल उन्मूलन अभियान, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में प्रियंक कानूनगो ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी एवं उन्मूलनकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक  आशीष खरे, अपर कलेक्टर जे.पी.यादव, संयुक्त कलेक्टर  भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर  वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर  अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  राजेन्द्र कुमार जाटव सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे