Thursday, June 11, 2026

शहपुरा सीएमओ रीना राठौर संभालेंगी डिंडौरी नगर परिषद की कमान

सेवाजोहार (डिंडोरी):- नगर परिषद डिंडौरी में प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद शहपुरा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी रीना राठौर को आगामी आदेश तक नगर परिषद डिंडौरी का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद डिंडौरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी के स्थानांतरण के बाद उनकी पदस्थापना शहडोल जिले में हो गई थी। उनके स्थान पर आशीष कोरी को कार्यालयीन कार्यों का दायित्व दिया गया था, लेकिन वित्तीय प्रभार किसी अधिकारी को नहीं सौंपे जाने के कारण नगर परिषद के वित्तीय एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने प्रशासनिक हित में यह निर्णय लिया है।
वहीं दूसरी ओर नगर परिषद शहपुरा में अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर द्वारा जांच समिति गठित की गई है। जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके मद्देनजर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा को आगामी आदेश तक नगर परिषद शहपुरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का अतिरिक्त संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव से दोनों नगर परिषदों में कार्यों के संचालन और वित्तीय व्यवस्थाओं में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे