सेवाजोहार (डिंडोरी):- विप्र समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा नेता पंडित राजेंद्र पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती मालती पाठक का आकस्मिक हृदयाघात से निधन हो जाना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। आप शांतनु पाठक की माता जी थी। दुखद सूचना की जानकारी लगते ही नगर में शोक का माहौल है। जानकारी अनुसार मालती पाठक मिलनसार और सौम्य स्वभाव की महिला रही जिनके असमय जाने से समाज और नगर शोक में डूबा हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे उत्तर तट पर शांति नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
इस असहनीय दुःख की घड़ी में समस्त ब्राह्मण समाज एवं नगरवासी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।