Thursday, July 2, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर बुधवार, 1 जुलाई 2026 को नन्हे विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने स्वागत नृत्य, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, सहयोग और उत्कृष्ट शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण कर समाज और देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
अपने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन को देखकर अभिभावक बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को इतनी कम उम्र में मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलना उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस प्रवेश उत्सव ने नए विद्यार्थियों के लिए विद्यालय जीवन की यादगार शुरुआत की तथा पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे