Friday, July 10, 2026

केंद्रीय विद्यालय मार्ग बना शराबियों का अड्डा! खुलेआम छलक रहे जाम, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

स्कूल मार्ग पर शाम होते ही जुटती है शराबियों की महफिल, रहवासी परेशान, अभिभावकों में बढ़ी चिंता

सेवाजोहार (डिंडोरी) शहर के केंद्रीय विद्यालय जाने वाला मार्ग इन दिनों शाम ढलते ही कथित रूप से शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले मैदान में बड़ी संख्या में लोग शराब और बीयर की बोतलें लेकर पहुंचते हैं और देर रात तक शराबखोरी करते हैं। इस दौरान तेज आवाज में अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों और इस मार्ग से गुजरने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल मार्ग के मोड़ से पहले स्थित एक नॉनवेज दुकान से चखना लेने के बाद कई लोग शराब की बोतलें लेकर मैदान में पहुंच जाते हैं। जहां जगह मिलती है, वहीं बैठकर खुलेआम शराब पी जाती है। सुबह जब बच्चे स्कूल जाते हैं, तब मैदान और आसपास शराब की खाली बोतलें तथा अन्य कचरा बिखरा दिखाई देता है, जिससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
रहवासियों का कहना है कि इस स्थिति की जानकारी पुलिस और प्रशासन तक कई बार पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक नियमित गश्त या प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली। लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही इस गतिविधि के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
इसी बीच, गुरुवार रात से एक संदिग्ध बोलेरो वाहन भी इसी मैदान में कीचड़ में फंसा हुआ है। शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे अभिभावकों ने वाहन को देखकर कई तरह की आशंकाएं जताईं। हालांकि वाहन किसका है और वहां कैसे पहुंचा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए, खुलेआम शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा संदिग्ध वाहन की भी जांच कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे