Saturday, July 11, 2026

डिंडोरी का मासूम श्रवण धुर्वे भोपाल क्षेत्र में मिला, परिजनों की तलाश जारी

सेवाजोहार (डिंडोरी): डिंडोरी जिले का रहने वाला, बताने वाला एक मासूम बच्चा भोपाल क्षेत्र में भटकता हुआ मिला है। बच्चा अपना नाम श्रवण कुमार धुर्वे, पिता का नाम बजरू सिंह धुर्वे तथा निवास रनगांव, जिला डिंडोरी बता रहा है।
जानकारी के अनुसार, रास्ता भटक जाने के बाद एक सजग नागरिक बच्चे को सुरक्षित रायसेन जिले के थाना सलामतपुर लेकर पहुंचे। फिलहाल बच्चा पुलिस की सुरक्षा में है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को बच्चे के परिवार या परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल थाना सलामतपुर से संपर्क कर सूचना दें, ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया जा सके।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे बच्चे के परिजनों तक जल्द से जल्द जानकारी पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे