Wednesday, July 15, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का भव्य शुभारंभ, नशामुक्त डिंडौरी बनाने का लिया संकल्प

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक ओमकार मरकाम, जिला अध्यक्ष चमरू नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और सभी से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इसके बाद नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस बल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता रथ को प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते तथा विधायकगण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।
अभियान के पहले दिन जिले के सभी थाना एवं चौकियों के माध्यम से 25 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में पुलिस विभाग, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से लगभग 3,570 नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धमेन्द्र सिंह, एसडीओपी डिंडौरी सतीष द्विवेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पुलिस डिंडौरी ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जनआंदोलन बनाकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त डिंडौरी के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे