Saturday, July 18, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में शुक्रवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना कोतवाली के पुलिस उपनिरीक्षक बीपेंद्र कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, मदर टेरेसा अस्पताल की सिस्टर टेसिना, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, तिलक-वंदन, बैज अलंकरण तथा विद्यालय बैंड की अगुवाई में मंच तक आगमन के साथ हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, बधाई नृत्य, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
अलंकरण समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल कप्तान का चयन किया गया। साथ ही विद्यालय के चारों सदनों के कप्तान एवं उपकप्तानों को भी पद एवं दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया तथा शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की भी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे