Saturday, July 18, 2026

घानाघाट में विद्यालय समय पर नहीं खुलने पर एसडीएम नाराज, शिक्षकों की लगाई क्लास

घानाघाट के शासकीय हाई स्कूल और एकीकृत माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में शनिवार को एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन ने शासकीय हाई स्कूल घानाघाट एवं एकीकृत माध्यमिक शाला घानाघाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय हाई स्कूल में विद्यालय समय पर संचालित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और शिक्षकों को समय की पाबंदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


सुबह करीब 10:30 बजे निरीक्षण के दौरान शासकीय हाई स्कूल घानाघाट का मुख्य द्वार बंद मिला, जबकि छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान प्राचार्य रामलाल रजक भी विद्यालय में मौजूद नहीं थे और अन्य शिक्षक बाद में विद्यालय पहुंचे। स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने विद्यालय समय पर खोलने तथा सभी शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सामान्य ज्ञान और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से नियमित रूप से शुरू करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रत्येक शनिवार विद्यालय में सामान्य ज्ञान की विशेष कक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास हो और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
इसके बाद एसडीएम रामबाबू देवांगन ने एकीकृत माध्यमिक शाला घानाघाट का निरीक्षण किया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नियमित शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे