Tuesday, July 21, 2026

मदर टेरेसा स्कूल के विद्यार्थियों ने डोम प्लेनेटेरियम में की ब्रह्मांड की रोमांचक सैर

सेवाजोहार (डिंडोरी):– मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब से आए विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह एवं गगनप्रीत सिंह द्वारा डोम प्लेनेटेरियम (तारामंडल) के माध्यम से विद्यार्थियों को ब्रह्मांड की अद्भुत और रोमांचक सैर कराई गई।
कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डोम प्लेनेटेरियम के माध्यम से विद्यार्थियों को चंद्रयान, वायुयान, सौरमंडल, विभिन्न ग्रह, क्षुद्रग्रह, आंतरिक ग्रह, विलुप्त जीवों सहित अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े कई रोचक विषयों पर आधारित आकर्षक शो दिखाए गए।
इस शैक्षणिक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं ब्रह्मांड की रहस्यमयी संरचनाओं के बारे में नई जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम ने बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सीखने की रुचि को भी बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन पर जितेंद्र सिंह एवं गगनप्रीत सिंह ने विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह का शैक्षणिक अनुभव प्रदान करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी डोम प्लेनेटेरियम का अवलोकन किया और कार्यक्रम की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे