Saturday, July 25, 2026

डिंडौरी में मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, कर्मचारियों की समस्याओं पर सौंपा गया ज्ञापन

सेवाजोहार (डिंडोरी):– मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडौरी द्वारा शनिवार, 25 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत सभागार में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश एवं संभाग स्तर के पदाधिकारियों सहित जिले के विभिन्न विभागों और तहसीलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुबे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश पटेल, संभागीय अध्यक्ष विपिन पिपरे, अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि तेकाम सहित मनेंद्र उद्दे, देवेन्द्र दीक्षित, रेवा कुशराम, नारायण बनवासी, राकेश गुप्ता एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रांताध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी की अनिवार्यता से 45 वर्ष से अधिक आयु के पात्र कर्मचारियों को छूट दी जाए। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ शीघ्र प्रदान करने तथा जिले में कार्यरत स्थायी कर्मियों, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों के लिए समय पर बजट उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
सम्मेलन में संभागीय उपाध्यक्ष मिहीलाल धुर्वे, जिला महामंत्री गोपाल पाठक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल, जिला सचिव अशोक यादव, मीडिया प्रभारी मयंक उदेदशिया, जिला उपाध्यक्ष विजय मरावी सहित भागवानी धुर्वे, फुलेंद्र महोबिया, तेजना ब्यौहार, अरुण पटेल, वीरन ठाकुर, देवेंद्र मालवीय, अनिल मरावी, श्याम उइके, मनोज यादव, मनोज उसराठे, महेंद्र नागेश, धन्नू सिंह परस्ते, सीता बर्मन, हमेश्वरी तेकाम, वैशाली परस्ते, सरिता धुर्वे, रजिया मरावी, लीला तेकाम, रजनी बर्मन, रामकली परस्ते सहित सभी विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान कर्मचारी हितों की रक्षा, लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनकी मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे