Wednesday, August 5, 2026

डिंडोरी के डैमघाट पर हुए जनसंवाद और जनचौपाल का दिखा असर, शिकायतों के निराकरण के लिए प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

सेवाजोहार (डिंडोरी):- नगर प्रशासन की जनसंवाद और जनचौपाल पहल का असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। 3 अगस्त 2026 को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर परिषद अधिकारी ने संबंधित इंजीनियर एवं सफाई दारोगा को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं।

जनसंवाद के दौरान वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 के शिकायतकर्ता मधुर जैन और प्रशांत सोनी ने क्षेत्र में स्थित दो विद्युत पोलों को हटाने की मांग उठाई थी। इस संबंध में नगर परिषद द्वारा मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।

नगर प्रशासन का कहना है कि जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सके और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत बने।
इस अवसर पर शिवराज बघेल, तपस्या दुबे, आशीष कोरी एवं विजय रजक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे