Monday, August 10, 2026

गाड़ासराई में भारी बारिश से दुकानों में भरा पानी, व्यापारियों को नुकसान; पंकज सिंह तेकाम ने किया निरीक्षण

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के गाड़ासराई क्षेत्र में लगातार हुई भारी वर्षा के चलते कई दुकानों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अचानक दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को उनकी व्यापारिक सामग्री एवं अन्य सामान के नुकसान का सामना करना पड़ा।
व्यापारियों को हुई परेशानी और नुकसान की जानकारी लेने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम एवं भाजपा डिंडौरी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर जलभराव से उनकी दुकानों और व्यापारिक सामग्री को हुए नुकसान की जानकारी ली। व्यापारियों ने भारी बारिश के बाद उत्पन्न हुई स्थिति और इससे होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। नेताओं ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
राहत और सहायता का दिया भरोसा
निरीक्षण के दौरान पंकज सिंह तेकाम ने प्रभावित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। साथ ही प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र में बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की बात कही।
भारी बारिश के बाद गाड़ासराई में उत्पन्न जलभराव ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने भी भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे