सेवाजोहार (डिंडोरी):- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने प्रातः 8 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित लोगों में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।