Thursday, August 20, 2026

संत रविदास समरसता कार्यक्रम के तहत डिंडोरी में निकली भव्य कलश यात्रा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संत रविदास समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत डिंडोरी नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंदिर परिसर में कलशों के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस दौरान साधु-संतों एवं सामाजिक बंधुओं का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

कलश पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री बद्री प्रसाद साहू, सुधीर दत्त तिवारी, लक्ष्मण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक महेश धूमकेती, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राज साहू सहित समस्त मंडल अध्यक्षों ने सहभागिता की।

पूजन के बाद कलशों का मंडल अध्यक्षों को वितरण किया गया। इसके पश्चात संत रविदास समरसता रथ को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रथ और कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा डिंडोरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 7 स्थित अंबेडकर वार्ड पहुंची।
इसके बाद संत रविदास समरसता रथ ग्राम भैंसलगान-धुर्रा की ओर रवाना हुआ। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव, अनिल साहू, वर्षा कुशराम, अंकित गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, रामकुमार बनवासी, रोहित मरकाम, तरुण ठाकुर, लखन बंजारा, सुरेश नायक, नरेश चंदेल, सुरेंद्र वास्पे, विवेक अहिरवार, सुनील लवेश, राकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे