Saturday, August 22, 2026

मदर टेरेसा स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सेवाजोहार (डिंडोरी):– मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी राखियों को विभिन्न रचनात्मक सामग्रियों से आकर्षक रूप दिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां तैयार कीं।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास, एकाग्रता और हस्तकौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे