Saturday, August 22, 2026

शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा का कार्यकाल रहा सराहनीय, किसान संघ ने किया सम्मानित

खंडवा जिला हुआ तबादला,संभालेंगे जिला पंचायत की कमान

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऐश्वर्य वर्मा के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों को लेकर भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बता दे कि एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा का तबादला खंडवा हुआ है, शासन ने खंडवा जिले का जिला पंचायत सीईओ का दायित्व सौंपा हैं।


भारतीय किसान संघ ने प्रशस्ति पत्र के माध्यम से कहा कि ऐश्वर्य वर्मा ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार, जनकल्याण, विकास योजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके प्रयासों से किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संघ ने उनके समर्पण, सेवाभाव और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन तथा किसान संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय रहे।
इस अवसर पर किसानों के हित में प्रशासनिक स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और किसान संगठनों के साथ बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। भारतीय किसान संघ ने ऐश्वर्य वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सम्मान कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, सदस्य मटरू लाल झारिया, ब्रजबिहारी, राहुल, लोकेश, प्रकाश साहू सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे