Wednesday, September 2, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

स्वास्थ्य शिविर में आवेदकों का बीपी, मधुमेह सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रोजगार, पेंशन और सड़क निर्माण से जुड़े मामले पहुंचे
जनसुनवाई के दौरान ग्राम राम्हेपुर के ग्रामीणों ने वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत रोजगार एवं रोजगार भत्ता दिलाने की मांग रखी। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत डिंडौरी को प्रकरण का परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
ग्राम मोहगांव की आवेदिका मुलरिया बाई ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पिछले 6-7 माह से बंद सहायता राशि को दोबारा शुरू कराने का आवेदन दिया। इस पर संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ग्राम केवलारदर के ग्रामीणों ने विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क में मजदूरी भुगतान कराने की मांग की। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत मेंहदवानी को प्रकरण की जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने हंसनगर एवं साकेत नगर में मुक्तिधाम निर्माण की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आवेदनों का समय-सीमा में हो संतोषजनक निराकरण
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण करें और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करें।
जनसुनवाई में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित
जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों का रक्तचाप (बीपी), मधुमेह सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के साथ नागरिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे