Wednesday, September 2, 2026

डिंडोरी में पटवारियों की कलमबंद हड़ताल शुरू, कलेक्टर के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन

वेतन रोकने, निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने और ऑनलाइन ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के पटवारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मंगलवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। जिले के समस्त पटवारियों ने कलेक्टर के नाम SDM डिंडोरी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की है। पटवारियों का आरोप है कि उनके खिलाफ लगातार वेतन रोकने, निलंबित करने, वेतन वृद्धि रोकने और परनिंदा जैसी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा ऑनलाइन ई-अटेंडेंस सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी पटवारियों में नाराजगी है। पटवारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप भी लगाया है।
हड़ताल के लिए पटवारियों ने भगवान बिरसा मुंडा ग्राउंड में पंडाल लगाया है, जिसे धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। मंगलवार से जिले के पटवारी इसी स्थल पर एकत्र होकर कलमबंद हड़ताल पर बैठ गए हैं।
लिखित समाधान होने तक जारी रहेगी हड़ताल
पटवारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का जब तक लिखित रूप में समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। पटवारियों ने प्रशासन से उनकी मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

पटवारियों के कलमबंद हड़ताल पर जाने से राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों पर इसका असर पड़ने की संभावना है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पटवारियों के बीच इस मामले में कब तक सहमति बनती है।

इधर कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम डिंडोरी राम बाबू देवांगन ने  शासकीय कार्य में शून्य प्रगति पर 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे