Friday, September 4, 2026

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद डिंडोरी कलेक्टर ने पाइप को सुरक्षित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड अमरपुर के ग्राम सक्का के ग्रामीणों ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को शिकायत प्रस्तुत की थी कि खरमेर नदी पर नेशनल हाईवे के पुल निर्माण के दौरान निर्माणाधीन ठेकेदार हिलवेस कंपनी द्वारा नलजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित कंपनी को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे तथा नेशनल हाईवे द्वारा हिलवेस कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया था।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आज 03 सितंबर 2026 को ग्राम सक्का पहुंचकर खरमेर नदी स्थित जल स्त्रोत का निरीक्षण किया। उन्होंने नलजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन एवं खरमेर नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हिलवेस कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को पुनः स्थापित कर दिया गया है। कलेक्टर ने पाइपलाइन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए कि पाइप को केवल सतह पर न रखते हुए सीमेंट एवं गिट्टी से मजबूती से दबाया जाए, ताकि भविष्य में पाइपलाइन दोबारा क्षतिग्रस्त न हो और ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध होता रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सक्का में स्थापित फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल स्त्रोत और पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरमेर नदी में बने जल स्त्रोत तथा वहां स्थापित मोटर का भी निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे