Sunday, September 6, 2026

भाजपा जिला डिंडौरी की नई टीम घोषित, संगठन को मिलेगा नया जोश और नई दिशा

67 जिला कार्यसमिति सदस्य, 28 विशेष आमंत्रित और 38 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ नेताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं तक को प्रतिनिधित्व, बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर रहेगा जोर

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भाजपा जिला संगठन की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी के मार्गदर्शन तथा जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने नई टीम में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। घोषित सूची में 67 जिला कार्यसमिति सदस्य, 28 विशेष आमंत्रित सदस्य और 38 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इस प्रकार जिला संगठन की नई कार्यसमिति में कुल 133 सदस्यों को स्थान मिला है।

संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व

नई जिला कार्यसमिति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिला कार्यसमिति में दुर्गेश साहू, अनूप गुप्ता, दीपन खम्परिया, धोबीसिंह परस्ते, मोहनसिंह राठौर, विजय साहू, संतोष गुप्ता, वीरेन्द्र साहू, कृष्णकुमार मिश्रा, देववती बालरे, दिनेश कुमार बर्मन, अश्वनी चौरसिया, तीरथ मरावी, प्यारे सिंह माकों, कमला टेकाम, कमलेश पटेरिया, शालिनी अग्रवाल, कुंवरिया मरावी, अनीश शर्मा, प्रियंका आमों, स्नेहलता ठाकुर, पंवती कुशराम, राजेश साहू, बाबा ठाकुर, चन्द्रशेखर नायक, शोभाराम झारिया, क्रांति धुर्वे, राममिलन राठौर, आशीष कौतू, राजेश गुप्ता, ममता तिवारी, हीरालाल साहू, शिवरानी भवेंदी, नारायण सिंह ठाकुर, हेमसिंह सरोते, हीरा नायक, बाबूराम वनवासी, रितेश जैन, रजनीश राय, खिलपत सिंह ठाकुर, गिरिजा कारपेंटर, बृजेन्द्र दीक्षित, नवीन चौरसिया, रुक्मणी मरावी, ऊषा मरावी, राजेश वंशकार, महर सिंह टेकाम, जगन्नाथ चक्रवर्ती, अरविंद श्रीवास्तव, हरीश साहू, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, गीता पट्टा, कमला साहू, स्मिता वर्मन, तारा आमों, वीरेन्द्र पाराशर, जेहर सिंह मरकाम, कृष्णकुमार राजपूत, कैलाश उसराठे, अनीता अरोरा, त्रिलोक ठाकुर, रागिनी राय, योगेन्द्र टेकाम, लक्ष्मी यादव, तामेश्वरी परस्ते एवं रमेश राठौर को शामिल किया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में वरिष्ठ नेताओं को स्थान

नई कार्यसमिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे, पंकज सिंह टेकाम, कैलाश चंद जैन, कमल अग्रवाल, तुलसीराम कटेहा, डॉ. सुनील जैन, संजय साहू, नरेन्द्र सिंह राजपूत, अवधराज बिलैया, अशोक अवधिया, रूदेश सिंह परस्ते, ज्योति प्रकाश धुर्वे, राजेन्द्र पाठक, दुलीचंद उरैती, डॉ. सी.एस. भवेंदी, बसंत गुप्ता, लल्लू प्रसाद दुबे, के.के. सोनी, सुरेन्द्र दुबे, जयसिंह मरावी बसनिया, कृष्णासिंह परमार, डॉ. मान सिंह करपेती, मनोहर सिंह ठाकुर, राकेश परस्ते, सुशील राय, धनेश धनंजय एवं सुनीता सारस को शामिल किया गया है।

अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी मिली जिम्मेदारी

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी संगठन के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इनमें अनिल मिश्रा, राकेश सिहारे, सुशीला माकों, प्रीतम मरावी, प्रताप सिंह चंदेल, महेश सिंह पाराशर, प्रभात जैन, मानव बहादुर ठाकुर, संजय केशवानी, इन्द्रकुमार पाठक, गंगा तिवारी, श्याम गुप्ता, अरुण ठाकुर, रेवा पांडेय, सुमित खनूजा, कृष्णलाल हस्तपुरिया, गणेश चौहान, रामगोपाल साहू, मोहम्मद हारून खान, सरमन ठाकुर, तेजलाल गोप, हेतराम मिश्रा, सुरेश जैन, केशवप्रसाद तिवारी, मान सिंह धुर्वे, अशोक संत, अश्वनी शर्मा, नीरज मुझवार, घनश्याम शिवहरे, उत्तमचंद असाटी, मनका सिंह वनवासी, अशोक शर्मा, अंजू साहू, सियाराम साहू, अनुराग गुप्ता, स्कन्द गुप्ता, सुदील बरमैया एवं नेमसिंह चंदेल शामिल हैं।

बूथ से जिले तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

नई जिला कार्यसमिति के गठन के बाद भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को जिले में और गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर रहेगा।

नई टीम के गठन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को शामिल किए जाने से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे