सेवाजोहार (डिंडोरी):- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत शहपुरा के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के समन्वय से हितग्राहियों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के चयन की कार्यवाही की गई।
शिविर में 285 हितग्राहियों का पंजीयन
शिविर में कुल 285 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत कृत्रिम अंग हेतु 10 सहायक उपकरण 46 एडिप योजना एंव व्योश्री योजना 19,यू.डी.आई.डी. कार्ड 67,मेडिकल प्रमाण पत्र 62 तथा पेंशन हेतु 14 हितग्राहियों का चयन किया गया। इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों में कुल 218 हितग्राहियों को चयनित अथवा चिन्हित किया गया।
शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड. मेडिकल प्रमाण पत्र एवं पेंशन जैसी सुविधाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना.उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।
शिविर मे जनपद पंचायत शहपुरा विधान सभा के माननीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जी के मार्गदर्शन में एंव जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायतो के सरंपच एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से श्याम सिंगोर उपसंचालक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पांण्डे विकास खण्ड पंचायत अधिकारी छत्तर सिंह मार्को एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी. डॉ. अजय राज. डॉ. प्रकाश ठाकुर एवं डॉ. मिनी मोर्वे उपस्थित रहे। एलिम्को की ओर से नवनीत तिवारी. प्रणव शुक्ला एवं मुकेश लोधी ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार बैगा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सरमन सिंह. मौजूद रहे।
शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से हितग्राहियों के पंजीयन. परीक्षण एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयन संबंधी कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया गया।
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को योजनाओं से जोड़ने की पहल
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सेवाओं का लाभ दिलाने. सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।