Wednesday, September 9, 2026

विद्यालय मदर टेरेसा में मनाया गया शिक्षक दिवस एवं मदर टेरेसा दिवस

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में शिक्षक दिवस एवं मदर टेरेसा दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ मदर टेरेसा के प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं शिक्षकों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुए स्वागत प्रस्तुतियाँ दीं। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष प्रस्तुतियाँ एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे वातावरण भावुक एवं आनंदमय हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, मदर टेरेसा के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए मानव सेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को प्रेम, दया, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा दी गई।

विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समग्र रूप से कार्यक्रम ज्ञान, सम्मान, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर रहा और सभी के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे