Wednesday, September 23, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत बैगा बाहुल्य वनग्रामों में स्वास्थ्य जांच एवं पोषण परामर्श शिविर

132 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण को लेकर दी गई जानकारी

सेवाजोहार (डिंडोरी):- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के बैगा बाहुल्य एवं दूरस्थ वनग्रामों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच एवं पोषण परामर्श शिविर आयोजित किए गए। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से पोंडी, ईश्वरपुर बंगवार एवं वकीली टोला झामूल में शिविर लगाए गए।
शिविर का उद्देश्य दूरस्थ वनग्रामों में निवासरत परिवारों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं पहुंचाना तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान 15 गर्भवती महिलाओं, 12 धात्री माताओं, 34 बच्चों तथा 26 अन्य महिलाओं एवं किशोरियों सहित कुल 132 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। हितग्राहियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई। संबंधित ग्रामों में कुल 148 परिवारों को आहार अनुदान योजना का लाभ मिल रहा है। शिविर में इन परिवारों के साथ अन्य पात्र हितग्राहियों को भी उपलब्ध स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं तथा योजनाओं की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले ने ग्रामीण परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं वनग्राम क्षेत्रों में निवासरत पात्र परिवारों तक विभागीय सेवाएं पहुंचाने और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे