सेवाजोहार (डिंडोरी):- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 सितंबर 2026 को डिंडोरी जिले में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडोरी की प्रतिभावान छात्रा आकांक्षा मरावी ने उत्कृष्ट चित्रकला का प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिले का गौरव बढ़ा है।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आकांक्षा मरावी को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र सुशांत उरैती एवं छात्रा नेहा धुर्वे ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। विद्यार्थियों की कला एवं प्रतिभा की उपस्थित जनों द्वारा खूब सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।