Saturday, October 3, 2026

विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रदान किए प्रमाण-पत्र

मतगणना उपरांत पंचायत उप निर्वाचन 2026 की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत निर्धारित पदों के लिए संपन्न मतदान के बाद शनिवार को मतगणना का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ। मतगणना उपरांत संबंधित निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए तथा विजयी अभ्यर्थियों को संबंधित जनपद पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

जनपद पंचायत करंजिया के क्षेत्र क्रमांक-10 में जनपद सदस्य पद पर बिसाहू सिंह मरकाम 1571 मत प्राप्त कर 460 मतों से विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत गोपालपुर के सरपंच पद पर सरस्वती पन्द्राम 475 मत प्राप्त कर 298 मतों से विजयी रहीं।

जनपद पंचायत समनापुर की ग्राम पंचायत कोकोमटा के सरपंच पद पर रामकिशन धुर्वे 418 मत प्राप्त कर 185 मतों से तथा जनपद पंचायत अमरपुर की ग्राम पंचायत बोधघुंडी के सरपंच पद पर निर्मल बाई 337 मत प्राप्त कर 184 मतों से विजयी घोषित की गईं।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित की गईं। पंचायत उप निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान एवं मतगणना दलों, सुरक्षा बलों तथा संबंधितों का सहयोग सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे