Saturday, October 3, 2026

नगर परिषद डिंडोरी में एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी

सेवा सेतु अभियान के तहत 4 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर

डिंडोरी। आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत नगर परिषद डिंडोरी में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नागरिकों को संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लेने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा नागरिक अपनी समस्याओं और शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागवार आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

नगर परिषद डिंडोरी ने नगर के सभी वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। नागरिक अपने आवेदन एवं योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि पात्रता के अनुसार मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे