Saturday, October 3, 2026

संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

छिंदवाड़ा के बालक एवं मंडला की बालिका टीम बनी विजेता

सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान समनापुर में 2 एवं 3 अक्टूबर को संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले की टीमों ने सहभागिता की। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, उत्साह एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में छिंदवाड़ा तथा बालिका वर्ग में मंडला जिला विजेता रहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डिंडौरी जिले के 5 छात्र-छात्राओं का विभागीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग सैलाना (रतलाम) एवं बालिका वर्ग नर्मदापुरम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को उनके दल के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए रवाना किया गया। आयोजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू नेताम, हेम सिंह राजपूत, जय सिंह, भारत सिंह, बीईओ जैमल कुशरे, प्राचार्य अजय मरकाम सहित गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में धर्मेंद्र मार्को, कविता छिरसागर, गजेंद्र वर्मे, रोहित चंदरोल, दीपा मरकाम, नीरज पड़वार, संजय सिंह, योगिता गुरनुने, सुनील मरकाम, ज्ञानी सैयाम सहित जिले के खेल शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विभिन्न जिलों के दल प्रबंधकों में मंडला से जी.एस. ठाकुर, बालाघाट से राजेश बनोते, छिंदवाड़ा से मनोहर, सिवनी से प्रदीप हनवत एवं डिंडौरी से धर्मेंद्र मार्को उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे