सेवाजोहार (डिंडोरी):– मध्यप्रदेश वन विभाग, सामान्य वन मंडल डिंडौरी द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह-2026 के अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, डिंडौरी में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वन्यजीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा सामान्य वन मंडलाधिकारी अशोक सोलंकी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।