Tuesday, October 6, 2026

कांग्रेसी पार्षद ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर परिषद के सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी नगर परिषद के एक लौते जुझारू कांग्रेसी पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी ने नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए जनहितैषी समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन नगर परिषद के सीएमओ को सौंपा हैं।

कांग्रेसी पार्षद की 10 सूत्रीय मांगे :-

1. मुख्य मार्ग की व सभी दुर्गोत्सव पंडालों की निरंतर सफाई होनी चहिये ।।

2. प्रत्येक वार्डों में मलेरिया डेंगू से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव करवाया जाए।।

3. नगर के मुख्य मार्ग के जितने भी डिवाइडर जर्जर है उनकी मरम्मत तत्काल की जाए।

4. सभी वार्डो में खुली हुई नालियों की बजबजा रही गन्दगी की नियमित सफाई होनी चाहिए।

5. नल की टाइमिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए मनमर्जी चल रही है त्यौहार में महिलाओं को पूजा अर्चना समय से करना पड़ता है जिसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ।

6. नवरात्रि के पवित्र पर्व पर BLC आवास की किस्तें सालो से पेंडिंग है लोग परेशान हो रहे है समय पर पैसा रिलीज किया जाए।

7. नवरात्र के पवित्र पर्व के अवसर पर AHP आवास (औरई) हितग्राहियों को सुपुर्द किया जाए।

8. भारत माता चौक से पी डब्ल्यू डी रोड के लिए जाने वाले मार्ग में प्रश्नानी जी की दुकान के सामने बहुत गहरा ग‌डा है तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाए ।

9. वार्ड नं 5 सिविल लाइन में काली जी के पंडाल के पास अमित सोनी जी के मकान के सामने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए ।

10. पुरानी डिंडोरी के 5 वार्डो में सड़कों की नालियों की मरम्मत व साफ सफाई कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे