सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी, रंगोली, लैंप निर्माण एवं दीया सजावट प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं सौंदर्यबोध को विकसित करना था।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक मेहंदी डिजाइनों तथा सुंदर ढंग से सजाए गए दीपकों और दीयों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और मेहनत से विभिन्न कलाकृतियों को साकार किया।
विद्यालय द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए किया जाता है, ताकि उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, कलात्मक अभिरुचि एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग एवं रचनात्मकता से परिपूर्ण रहा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के प्रत्येक पहलू का विकास करना है।