Tuesday, November 3, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया 71वाँ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में मध्यप्रदेश का 71वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं राज्य की उपलब्धियों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की तथा मध्यप्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने प्रदेश की संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश की उन्नति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे