Thursday, November 5, 2026

मदर टेरेसा विद्यालय में जागरूकता अभियान का हुआ सफल आयोजन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताएँ प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मुग्धा कुमार जी, पैनल अधिवक्ता, प्राचार्य, साइबर सेल से श्री मुकेश प्रधान जी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती रितु खांडे जी , शिक्षकगण सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के विद्यालय आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से कानूनी जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल नई-नई जानकारियाँ प्राप्त हुईं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने का भी अवसर मिला।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक पहल सिद्ध हुआ। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे