Thursday, November 5, 2026

मदर टेरेसा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर उत्सव कार्यक्रम

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य, प्रभावशाली भाषण, मनमोहक नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कला एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उनमें छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। समारोह का वातावरण उत्साह, उमंग एवं दीपावली की खुशियों से सराबोर रहा। अंत में सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे