डिंडोरी से दीपक ताम्रकार की खास रिपोर्ट
डिंडोरी :- मध्यप्रदेश में विधानसभा होने जा रहा है,इस विधानसभा चुनाव में बात अगर आदिवासी सीटों की करें तो नजारे बेहद दिलचस्प नजर आ रहे है। जहाँ सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं की फ़ौज फटाका लेकर आमजन तक प्रचार करते गाँव गाँव शहर शहर देखें जा रहे है ,तो वही सभी पार्टियों की महिला टीम भी चुनावी मोर्चा संभाले हुए है।
वही बात अगर मध्यप्रदेश की डिंडोरी जिले करें तो यहाँ भाजपा की महिला मोर्चा टीम महिला कांग्रेस से प्रचार प्रसार के तरीकों में कही आगे निकल चुकी है। रोज नए नए प्रचार का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा टीम डिंडोरी विधानसभा क्षेत्रों के दूरस्थ इलाकों में जा रही है और अपनी पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने ग्रामीण महिलाओं को रिझा रही है। डिंडोरी भाजपा महिला मोर्चा टीम की जिला अध्यक्ष नरबदिया मरकाम,कुँवरिया बाई, भाजपा का झंडा लिए कही गाँव मे खेतों में उतर कर महिला किसानों की फसल काटने में हाथ बटा रही है तो कही घरों में जाकर गीत गाकर पार्टी प्रचार कर रही है। यही नहीं महिला मोर्चा की सदस्य महिलाओं के साथ क्षेत्रीय भाषा मे गीत के साथ डांस भी कर रही है,जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल और शेयर हो रहा है।
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में महिला मोर्चा का चुनाव प्रचार का नया प्लान क्या पार्टी के पक्ष में वोटबैंक में तब्दील कर पायेगा ?