Thursday, October 16, 2025

बैगा चक क्षेत्र गौराकंहारी,बहारपुर और चाडा में 22, 25 एवं 29 नवंबर को चिकित्सा शिविर का किया जा रहा आयोजन

डिंडोरी : कलेक्टर  विकास मिश्रा की विशेष पहल में ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज नक्सल प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के बीच बैगा चक क्षेत्र में जिला प्रशासन के द्वारा एक मेगा स्वास्थ्य कैम्प लगाया जा रहा है जिसका समय सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम गौराकन्हारी में 22 नवंबर 2023 को, विकासखंड करंजिया अंतर्गत बहारपुर में 25 नवंबर 2023 को एवं विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम चांडा में 29 नवंबर 2023 को स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा  कुपोषित बच्चों, सिकल सेल एवं टी.बी. के मरीजों की जांच हेतु कैम्प लगाया जा रहा है।  विमलेश सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नोडल अधिकारी होंगे। एवं संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है अधिकारी कर्मचारियों में कार्यपालन यंत्री, पी.एच.ई ,मुख्य कार्यपालन एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डिंडौरी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी,डिंडौरी, जिला आयुष विभाग, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी डिंडौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डिंडौरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर,जिला जनसंपर्क अधिकारी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर जिला परियोजना अधिकारी,विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी,गुणवत्ता निरीक्षक जिला पंचायत (एमडीएम) आदि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे