Friday, October 17, 2025

परिक्रमवासियों से भरी बस पलटी,अमरकंटक से उज्जैन जा रही थी , आठ घायल, एक की मौत

डिंडोरी: कोतवाली थानांतर्गत जबलपुर अमरकंटक मार्ग के सिमरिया तिराहे के पास तीर्थयात्रियों से भरी यात्री बस पलट गयी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि आठ यात्री घायल हो गये जिनमे पाँच महिलाये एवं तीन पुरुष शामिल है, जिन्हें डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 45 यात्री गुजरात से नर्मदा परिक्रमा के लिये आये थे। ये सभी तीर्थयात्री अमरकंटक से उज्जैन जा रहे थे।
घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी।
घटना की जानकारी लगते ही जिला पंचायत सदस्य  ज्योति प्रकाश धुर्वे, डिंडोरी नगर पंचायत अध्यक्ष  सुनीता सारस, जिला पंचायत सीईओ  विमलेश सिंह, पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सतेंद्र सिंह सैलवार आदि जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल लिया।
अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह ने बताया तीर्थ यात्रा से यात्रियों से भरी बस क्रमांक जीजे 18 एक्स 2566 अमरकंटक से उज्जैन जा रही थी। डिंडोरी के सिमरिया तिराहा के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बाबू भाई एस परमार उम्र 68 वर्ष, सरोज कुशवाहा उम्र 35 वर्ष, मीरा बाई बालीबेन उम्र 62 वर्ष, चन्द्रिका बेन उम्र 52 वर्ष, मीना बेन उम्र 50 वर्ष, हीना राजन उम्र 46 वर्ष, बाबू भाई उम्र 60 वर्ष घायल हुए एवं भावना बेन नरसी बाई सोलंकी की मौत हो गयी।
जिला प्रशासन के द्वारा घायलों को घटनास्थल से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा तुरंत घायलों का इलाज किया गया। वही, जिला प्रशासन के तरफ से सभी घायलों के भोजन एवं रुकने की व्यवस्था की रैना बसेरा में की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे