Friday, July 4, 2025

लोकसभा चुनाव के लिए आदिवासी मंडला सीट से ओमकार सिंह मरकाम को कांग्रेस पार्टी ने चुना, जाने ओमकार का राजनैतिक करियर !

दीपक ताम्रकार की रिपोर्ट

सेवाजोहार (मंडला) :-  मंडला लोकसभा सीट से आखिरकार नाम की घोषणा कर दी गई है,भाजपा ने जहाँ फग्गनसिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा है तो वही कांग्रेस ने डिंडोरी के वर्तमान विधायक ओमकार सिंह मरकाम को चुना है। यह दोनों प्रतिद्वंदी वर्ष 2014 में भी मंडला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। जिसमे भाजपा के फग्गनसिंह कुलस्ते को जीत हासिल हुई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम का राजनैतिक करियर

ओंकार सिंह मरकाम मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक विधायक हैं । ओमकार सिंह मरकाम मध्य प्रदेश के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को कांग्रेस का युवा प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। ओंकार सिंह मरकाम मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री 2018 से 2020 तक थे। उन्होंने 2008 और 2013 में मध्य प्रदेश से विधान सभा चुनाव जीता । 2014 में ओमकार सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंडला लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गए थे, वह मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे है और वर्तमान में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य है।

ओमकार सिंह मरकाम का जन्म 2 मई 1976 को डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लाक के बर्नई गांव में हुआ था। दिवंगत श्री ननकू सिंह मरकाम के पुत्र ओंकार सिंह मरकाम ने समाजशास्त्र में एमए तक पढ़ाई की है। ओंकार सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सुधार और गरीबी समुदाय कार्यक्रम में रुचि रखते हैं।


राजनेतिक सफर : ओंकार सिंह मरकाम वर्ष 1996 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1998 से वर्ष 2002 तक आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारी का दायित्व भी निभाया है। वे जिला युवा के महासचिव रहे हैं। वर्ष 1998 में कांग्रेस, 2001 में ब्लॉक युवा कांग्रेस, समनापुर के अध्यक्ष, 2003 से वर्ष 2008 तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव के अलावा राहुल गांधी ब्रिगेड, डिंडोरी के जिला अध्यक्ष रहे। उन्होंने कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया है,ओमकार वर्ष 2008 में पहली बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे वर्ष 2013 में दूसरी बार तथा वर्ष 2018 में तीसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए वही 2023 में चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए है।

वही इसके पहले ओमकार सिंह मरकाम को 2014 में लोकसभा चुनाव का मंडला सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था जो भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते से हार गए थे।

फग्गन सिंह कुलस्ते

पार्टी : भारतीय जनता पार्टी
प्राप्त वोट : 585720
वोट % 67
पुरुष मतदाता – 926166
महिला मतदाता – 898514
कुल मतदाता – 1824702
निकटतम प्रतिद्वंद्वी – ओमकार सिंह मरकम
पार्टी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्राप्त वोट – 475251
हार का अंतर – 110469

बहरहाल 10 सालों बाद एक बार फिर दोनों पार्टियों ने अपने अपने वही प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जो 2014 में लोकसभा चुनाव के मैदान में रहे हैं। इस बार का लोकसभा का चुनाव किसके पाले में होगा,जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा यह आने वाला समय बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे