Saturday, February 7, 2026

करंजिया जनपद के ग्राम पंचायत खन्नाथ में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,रेवांचल टीम बनी विजेता

सेवाजोहार (डिंडोरी/करंजिया):- करंजिया जनपद अंतर्गत गत वन ग्राम पकरीसोढ़ा, ग्राम पंचायत खन्नाथ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार 2 फरवरी 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह रोमांचक मुकाबला रेवांचल और पोड़की टीमों के बीच खेला गया।
10–10 ओवर के इस घमासान फाइनल मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पोड़की टीम ने निर्धारित ओवरों में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेवांचल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पोड़की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ती उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गजेंद्र सिंह धुर्वे ने की। विशेष अतिथियों में जनपद सदस्य प्रभु परस्ते, उप-सरपंच राधे सिंह पट्टा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल संचालक राम सिंह मार्को द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 26 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे