Thursday, November 19, 2026

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार

मेकलसुता महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का दिलाया संकल्प

सेवाजोहार (डिंडोरी):-  नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इसी संदेश के साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित MY Bharat के तत्वावधान में मेकलसुता महाविद्यालय, डिंडौरी में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया।

जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित युवा संसद का मुख्य विषय “नशामुक्त युवा – विकसित भारत” रहा। कार्यक्रम में युवाओं ने नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि देश की युवा शक्ति को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा एसडीओपी विवेक गौतम, एसआई बृजेश त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम मानिकपुरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, महेश धूमकेती, भागीरथ उरैती एवं वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ परिवार एवं समाज के लिए भी गंभीर चुनौती है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नशा मुक्ति केंद्र डिंडौरी का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन MY Bharat टीम की सदस्य शिल्पी साहू ने किया। आयोजन में आर.पी. कुशवाहा, लक्ष्मण चंदेल, महिमा सोनी, नेहा पांडे, पूजा परस्ते, राजा चक्रवर्ती एवं ललिता चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवा संसद के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे