Thursday, November 19, 2026

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश, गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर जोर

पर्याप्त स्वास्थ्य अमले के बावजूद मरीज की मृत्यु होना गंभीर विषय : सीईओ जिला पंचायत

सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति, बाल संरक्षण समिति एवं समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों और पीड़ितों की समुचित देखभाल करना संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी है। चिकित्सक अपनी टीम के साथ कार्यस्थलों का नियमित भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्याप्त स्वास्थ्य अमला उपलब्ध होने के बावजूद यदि किसी मरीज की मृत्यु होती है, तो यह गंभीर समीक्षा का विषय है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ करें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे