Friday, March 13, 2026

शहपुरा में विकास को नई गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के शहपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन एवं माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत शहपुरा क्षेत्र में लगभग कई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इनमें करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से नवीन जनपद पंचायत भवन, 4.40 करोड़ रुपये से 100-100 सीटर बालक एवं बालिका सीनियर छात्रावास, 50 सीटर बालिका नवीन सांदीपनी विद्यालय तथा लगभग 6.60 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक एप्रोच रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत बिजौरी के पोषक ग्राम गुतली में सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम पंचायत मानिकपुर के पोषक ग्राम मिघलौड़ी में घाट एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ऐसे पात्र हितग्राहियों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिन्हें किसी कारणवश शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि शासन द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इन निर्माण कार्यों का विशेष महत्व है, जिससे आम नागरिकों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नवीन जनपद पंचायत भवन, छात्रावास, सांदीपनी विद्यालय और एप्रोच रोड के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा ग्रामीणों को आवागमन और प्रशासनिक कार्यों में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक धुर्वे ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे